फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात रुपये के विवाद में मारपीट, बदले में दो की हत्या00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/चोलापुर। रजनहिया स्थित शराब ठेके पर गुरुवार की रात चखना बेचने वाले बसंता यादव (65) की ही हत्या नहीं की गई थी बल्कि उसके भांजे राजेश (30) को भी गोली मारी गई थी। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने चखना की दुकान से लगभग सौ मीटर दूर स्थित आम के बगीचे में राजेश का शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

शराब व बीयर ठेकों के सेल्समैनों के अनुसार बसंता और युवकों के बीच चखना के सात रुपया ज्यादा लेने और तख्ता पर शराब पीने से मना करने से विवाद शुरू हुआ, मारपीट हुई और फिर बदले में लाठी-डंडे से हमला कर फायरिंग की गई। पुलिस ने समीप ही आई बारात में शामिल बारातियों पर शंका जताते हुए और बसंता के पुराने विवाद खंगालते हुए तफ्तीश शुरू की है। क्राइम ब्रांच सहित तीन पुलिस टीमें आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं।
चोलापुर के बनियापुर निवासी पूर्व प्रधान बसंता यादव की रजनहिया स्थित अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर ठेके के पास चखना (नमकीन, अंडा, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक आदि) बेचने की दुकान है। गुरुवार की रात दुकान पर बसंता, उसका बेटा सुभाष और साले का बेटा राजेश थे। बताया जाता है कि 8:30 बजे के लगभग दो युवकों ने आकर अंग्रेजी शराब के ठेके से शराब ली। बसंता की दुकान से दोनों ने चखना लिया और सात रुपये अधिक लेने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बसंता ने दोनों को अपने तख्ता पर बैठकर शराब पीने से मना किया। इसी बीच कहासुनी हाथापाई में बदल गई तो खुद को कमजोर पड़ता देख दोनों युवकों को भागना पड़ा।
विज्ञापन

सुभाष के अनुसार इसके बाद 10:30 बजे चार-पांच बाइक से लाठी-डंडे लेकर युवक आए और हमला बोल दिया। फायरिंग में बसंता के सीने में दाएं तरफ गोली लगी। फायरिंग से डर कर भागे राजेश के सीने और कांख पर दो जगह जख्म मिले हैं। हमलावरों ने उसे दौड़ा कर दो गोली मारी हैं। पुलिस ने मौके से 7.65 बोर के दो कारतूस, एक खोखा और चप्पल बरामद की है।
दोहरे हत्याकांड की जानकारी पाकर मौके पर एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज के साथ ही आईजी रेंज दीपक रतन भी पहुंचे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन्होंने गोली चलाई उन्हें कोई नहीं पहचानता। सभी क्षेत्र के लोगों के लिए नए थे। समीप आई बारात के बारातियों की तस्दीक कराई जा रही है और वीडियो रिकॉर्डिंग सुभाष को दिखाएंगे। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें