फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से चढ़ा पारा, झुलसाने लगीं हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूर्य देव के कड़े तेवर से पारा तेज गति से ऊपर चढ़ने लगा है तो हवाएं भी झुलसाने लगी हैं। तेज धूप होने से एक दिन में अधिकतम तापमान सात डिग्री तक बढ़ गया। सोमवार को जिले का तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया। कड़ाके की धूप दिन भर कांटे की तरह चुभती रही। इस दौरान भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन

इस सीजन में सोमवार सबसे गर्म दिन में शुमार रहा। एक दिन के अंदर जिले का अधिकतम तापमान सात डिग्री तक बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री था। सोमवार को 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं लेकिन आग उगलते सूर्यदेव के आगे ये हवाएं लू में तब्दील हो गईं। सुबह दस बजने के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। प्रचंड धूप में लोगों की घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही थी। जो लोग जरूरी काम से घर से बाहर निकले भी वे हांफते नजर आए। महिलाएं और युवतियां सिर से पांव तक कपड़े बांधकर घर से बाहर निकलीं। शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर यातायात बढ़ा और लोगों की भीड़ से जिले के नगर और बाजारों में चहल-पहल दिखी। इससे पूर्व दिन में काम के सिलसिले में शहर आए लोग गर्मी के चलते बेहाल नजर आए। हलक तर करने के लिए जहां-तहां खीरा-ककड़ी और शीतल पेय की दुकानों पर खड़े होकर प्यास बुझाते नजर आए। अप्रैल में रिकार्ड तोड़ती गर्मी को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि मई-जून में हालात और विकट होंगे। हालांकि दो बार की बारिश के बाद निकली तेज धूप से मड़ाई कर रहे किसानों को राहत मिलती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें