फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों में शिक्षा की अलख जगाना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। भोजवाल समाज का जनपद स्तरीय सम्मेलन मंगलवार को कोइरौना बाजार में हुआ। मुख्य अतिथि छेदीलाल भोजवाल, विशिष्ट अतिथि प्रेमलता भोजवाल ने कहा कि शिक्षा की कमी की वजह से विकास की दौड़ में समाज पिछड़ रहा है। समाज के गरीब तबके के लोगों के बीच शिक्षा की अलख जगाकर उन्हें मुख्य धारा पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा समाज अब राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएगा। ग्राम प्रधान और नगर निकाय जैसे चुनाव में आगामी दिनों में हिस्सा लेना हमारे समाज की जिम्मेदारी होगी। कार्यक्रम के दौरान समाज के होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया। उमाशंकर भोजवाल पूर्व अध्यक्ष हावड़ा कमेटी कोलकाता ने समाज के गरीबों में सिलाई मशीन का वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश भोजवाल, कृष्ण कुमार, शिव प्रकाश लाल, बहादुर, जगदीश, विंदेश सभासद, संदीप गुप्ता सभासद, महेंद्र प्रताप, संजय भोजराज, फूलचंद, भोलानाथ, रमेश कुमार, राज कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भगवानदास भोजवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें