ज्ञानपुर। नगर के शीला महल में बुधवार को बसपा की जिलास्तरीय बैठक हुई। इसमें 2019 की चुनावी तैयारी और अंबेडकर जयंती मनाने के लिए मंत्रणा की गई। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में लगने के लिए कहा गया। भाजपा पर आरक्षण में हेराफेरी करने का आरोप लगाया गया।
मुख्य अतिथि जोन इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर भारतीय ने कहा कि दलितों और ओबीसी के आरक्षण में भाजपा हेराफेरी करने में जुटी है। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव उसका उदाहरण है। उच्च पदों पर अपने करीबियों को बिठाकर समाज के विरोध में ऐसे निर्णय दिलाए जा रहे हैं। लोकतांत्रिक तरीके से समाज अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है तो उसमें विरोधी गुट के लोग घुसकर उनकी हत्या कर रहे हैं। बीजेपी समाज का वोट लेकर उन्हें बंधुआ मजदूर बनाना चाहती है। पूर्व मंत्री कमलाशंकर भारती ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नही रह गया है। वह केवल समाज को छलने का काम कर रही है। हिंदू और मंदिर के नाम पर राजनीति कर लोगों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। समाज मे अति पिछड़ा व अति दलित के नाम पर अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। कार्यकर्ता तन-मन से लगकर 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को प्रधानमंत्री बनाएं। ज्ञानपुर विस प्रभारी पं. मोके यादव ने लोगों से आग्रह किया कि 14 अप्रैल को मंडल स्तर पर अंबेडकर जी की जयंती मनाई जाएगी। उसमें अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। बैठक में राजू गौतम, रमाशंकर पासी, गुड्डुराम चमार, रामसनेही गौतम, बैजनाथ गौतम, मोनिका यादव, कड़े शंकर, जिलाध्यक्ष पदमभूषण भारती, कमलेश यादव, प्रवीण कुमार गौतम, जय प्रकाश चौधरी, राकेश प्रजापति, मुनीब गौतम, रायचंद गौतम, मुन्ना सिंह आदि रहे।