फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख दीपों से उतारी बाबा की आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। नगर में स्थित बाबा बड़े शिव का सोमवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने सविधि पूजन किया। पूजन के दौरान पंचामृत से बाबा का रुद्राभिषेक करने के बाद पुष्पों से शृंगार किया गया। इससे बाबा के अलौकिक स्वरूप की शोभा देखते बन रही थी। शृंगार के बाद सवा लाख बाती के दीपक से बाबा की आरती उतारकर विश्व कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म से जुड़कर ही जीवन में शांति और सहजता प्राप्त की जा सकती है। मानव सेवा सबसे बड़े धर्म का कार्य है। इस मौके पर दीपक मोदनवाल, घनश्याम जायसवाल, कोमल मोदनवाल, नीरज पेंटर, वीरेंद्र पांडेय, हैप्पी गुप्ता, सुरेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें