फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव में जुटी भाजपा0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नगर निगम कार्यकारिणी के चुनाव को भाजपा निर्विरोध कराने की तैयारी में है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि कार्यकारिणी चुनाव की तैयारी के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। उधर, सपा, बसपा और कांग्रेस निर्दलीयों को मिलाकर कार्यकारिणी में संख्या बल भाजपा से अधिक करने की कोशिश में जुट गई है।
विज्ञापन

कार्यकारिणी में वरिष्ठ पार्षदों को सदस्य बनाया जाता है। भाजपा सूत्रों की मानें तो पार्षद नरसिंह बाबा, राजेश यादव, पुनवासी सत्यम सिंह, श्याम आसरे आदि को कार्यकारिणी में भेजा जा सकता है। इन्हीं में से वरिष्ठ पार्षद को उपसभापति बनाया जाएगा। कोशिश होगी की चुनाव न कराना पड़े।
उधर, सपा के वरिष्ठ नेता ओपी सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से पार्षदों की संख्या के मुताबिक सीटें दी जाएंगी तो उनकी पार्टी भी चुनाव मैदान में उतरने से बचेगी। पार्टी ने हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। कांग्रेस नेता सीताराम केशरी ने बताया कि बहुमत के आधार पर 12 नाम तय होने पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। उनकी पार्टी की ओर से तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें