फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू ने दिया उपनिवेशवाद के अंत का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिले में कई आयोजन किए गए। कहीं कैंडिल मार्च निकालकर राष्ट्रपिता की शहादत को याद किया गया तो कहीं बैठक कर देश की आजादी में उनके बलिदान को याद करते हुए नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के क्रांतिकारी विचार पूरी दुनिया के लिए नजीर बने।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र की ओर से मंगलवार की शाम को ज्ञानपुर नगर में कैंडिल मार्च निकालकर राष्ट्रपिता की शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर संगठन के युवाओं और छात्रों ने नायब बिंद की अगुवाई में पशु अस्पताल से कैंडिल मार्च निकालकर पूरे नगर में भ्रमण किया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी के विचारों को आज की युवा पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए।
जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि नगर के गांधी पार्क में मनाई। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में महात्मा गांधी के सिद्धांतों और विचारों पर चलने की जरूरत है। कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अंग्रेजी हुकूमत को भारत छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया। भारत का स्वतंत्रता संग्राम और गांधी जी के क्रांतिकारी विचार विश्व में उपनिवेशवाद के अंत का मंत्र बने। आज संपूर्ण विश्व महात्मा गांधी के इस योगदान के लिए उन्हें नमन करता है। कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि गांधी जी के दिखाए मार्ग पर चलें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से उमापति मिश्र, सगीर खान, जगदीश पासी, संजीव दुबे, प्रेमबिहारी उपाध्याय, राजेश पांडेय, गुलजारी उपाध्याय, अनुपम आनंद उपाध्याय, लवकुश मिश्र, शारदा सरोज, राजबली उपाध्याय, निजामुद्दीन मंसूरी, शाह आलम, जान मोहम्मद, लालमणि चौरसिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें