फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूटआउट में वाराणसी ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में स्पोर्टिंग क्लब ज्ञानपुर की ओर से आयोजित पांच दिवसीय चैंपियंस ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को हुआ, जो काफी दिलचस्प रहा। विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से करना पड़ा, जिसमें वाराणसी की टीम ने इलाहाबाद को 3-1 से हराकर बाजी मार ली।
विज्ञापन

सुबह निर्धारित समय 10 बजे से एक घंटे विलंब से शुरू हुए फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। शाहपुर फुटबाल संघ वाराणसी और परेड वारियर्स इलाहाबाद के खिलाड़ियों ने चैंपियन ट्राफी पर कब्जा करने के लिए जमकर पसीना बहाया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर रहीं। रेफरी प्रवीण सिंह ने टाई ब्रेकअप कराया तो दोनों टीमों ने 5-5 प्वाइंट हासिल कर फिर बराबरी पर रहीं। अंतत: विजेता का फैसला करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट कराना पड़ा। इसके पहले राउंड में भी दोनों टीमें तीन-तीन की बराबर पर रहीं। दूसरे शूटआउट में वाराणसी की टीम 3-1 से बाजी मार ली। क्लब के अध्यक्ष अंजनी शुक्ल और अनुपम तिवारी ने खिलाड़ियों को किट प्रदान की। ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्य ने बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट प्लेयर को सम्मानित किया। भाजपा नेता डॉ. राकेश दूबे ने उप विजेता तो भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान की। विधायक ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। जीत-हार तो खेल का एक हिस्सा है। खेल आपसी भाईचारा को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें