फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत कबीरनगर पार्क के पास में रहने वाले रोहित तिवारी पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर के पास ही दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दोनों बदमाशों ने रोहित को आवाज देकर बाहर बुलाया था। गेट पर पहुंचते ही उन पर फायरिंग कर दी। संयोग ही था कि गोली रोहित को नहीं नहीं लगी। घटना के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को चिह्नित नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि छेड़खानी के पुराने विवाद को लेकर घटना हुई है।
विज्ञापन

कबीरनगर पार्क के पास रहने वाले रोहित तिवारी सरकारी विभागों में दवा की सप्लाई करते हैं। इनके घर के सामने स्थित पार्क में 25 दिसंबर की दोपहर विवेकानंद नगर, करौंदी का रहने वाला करन पांडेय अपने दो साथियों के साथ एक युवती से छेड़खानी कर रहा था। रोहित ने इसका विरोध किया था। करन ने जाने से पहले रोहित को धमकी दी थी। आरोप है कि उसी का बदला लेने के लिए करन पांडेय अपने दो साथियों के साथ रोहित के घर पहुंचा। रोहित को घर के नाम टॉबी आवाज लगाकर बुलाया। रोहित के गेट पर पहुंचते की लक्ष्य कर दो फायर किया। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि जिस करन पर आरोप लगाया गया है उसके पैर में फ्रैक्चर है। कारोबार और छेड़खानी के मद्देनजर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें