फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की तैयारियां देखने पहुंची अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। 15 जनवरी को भदोही ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध होने वाले अविश्वास प्रस्ताव की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। प्रस्ताव वाले दिन खंड विकास कार्यालय के मुख्य गेट के दोनों ओर 200 मीटर तक नो वेहिकल जोन होगा। बैरियर लगाकर वहां पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। बीडीसी अपना निर्वाचल प्रमाण पत्र और परिचय पत्र लेकर आएंगे। इसके अलावा ब्लाक कार्यालय के अंदर और बाहर भारी पुलिस
विज्ञापन

बल की तैनाती की जाएगी। डीएम विशाख जी ने गुरूवार को ब्लाक कार्यालय का निरीक्षण के बाद यह जानकारी दी।
डीएम और एसपी सचिंद्र पटेल मातहत अधिकारियों के साथ दोपहर बाद ब्लॉक पहुंचे। यहां बीडीओ कमलजीत सिंह से 15 जनवरी की बैठक के बाबत जानकारी ली। इसके बाद ब्लाक परिसर घूम कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श किया। डीएम ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराए जा रहे हैं। वहां मौजूद जिला विकास अधिकारी और एसडीएम भदोही सुनील कुमार यादव को ब्लॉक के चारो ओर बैरीकेडिंग कराने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि ब्लॉक के मुख्य गेट के दोनों और 200 मीटर के दायरे में कोई वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। उन्हें बैरियर लगाकर रोक दिया जाएगा।
कोई भी बीडीसी वहां से पैदल ब्लॉक तक आएगा। उसके पास उसका निर्वाचन प्रमाण पत्र के अलावा एक परिचय पत्र भी होना चाहिए। इसके अलावा भी ब्लॉक में जिला प्रशासन द्वारा तैनात अधिकारी निर्वाचन संबंध फाइल लेकर मौजूद रहेंगे ताकि आवश्यकता प़ड़ने पर जांच भी कराई जा सके। डीएम ने बताया कि एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। वे अंदर रहेंगे। ब्लाक परिसर में बतौर मुख्य सुरक्षा अधिकारी एडीएम तैनात रहेंगे साथ ही गेट और बैरियर पर भी एसडीएम स्तर के अधिकारियों के अलावा भारी पुलिस तैनात रहेगी। उन्होंने कहा कि बैठक हर हाल में निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। इसमें किसी को हस्तक्षेप करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम, डीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें