धानापुर(ब्यूरो) । क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ स्थित पीसीएफ केंद्र पर शनिवार की शाम पांच बजे क्षेत्रीय विधायक सुशील सिंह ने धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के किसानों को कोई भी परेशानी नहीं होगी साथ ही उचित दाम पर धान की खरीद किए जाने के साथ भुगतान भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि जनपद के किसानों की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री से शुक्रवार को सुचारू रुप से धान खरीद करने और किसान हित मे समय से बिजली, सड़क, और सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की थी । जिसपर उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसानों को कोई समस्या नही होनी चाहिए। इस दौरान मुख्य रूप से रामानुज यादव, विनोद यादव, बब्बन सिंह, पिंटू सिंह, राजेश सिंह, चिंता पांडेय, मधुकर मौर्य, सूबेदार सिंह, अरविंद बिन्द, लालचंदा, हरिवंश सिंह आदि मौजूद रहे ।