फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभीन्न मुद्दो पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय (ब्यूरो) । अल्पसंख्यक दलित मुसहर व पिछड़ी जाति जनसेवा समिति की बैठक शनिवार को मुस्लिम महाल हनुमानपुर वार्ड नंबर 15 में हुई । जिसमें कई बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैैैैठक में राशन दुकानदारों द्वारा उपभोक्ताओं से किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री, प्रमख सचिव, खाद्य अधिकारी आदि से करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि दुकानदार अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, उनकी शिकायतें नहीं सुनीं जाती हैं। महिलाएं जब नगर पालिका स्थित कार्यालय में शिकायत करने जाती है तो उन्हें भगा दिया जाता है। आरोप लगाया कि बार-बार अनपढ़ महिलाओं के साथ हस्ताक्षर कराकर कंट्रोल वाले हर महीने आधार कार्ड मांगते हैं। शिकायत किए जाने के बावजूद जनपद के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते है। मांग किया कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें