फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के लिए काशी के बुनकरों ने बनाया रेशमी कमल का फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गुजरात चुनाव में भाजपा नेताओं -कार्यकर्ताओं के कुर्ते पर खिलने वाला कमल के फूल का रेशमी बैज बनारस के बुनकरों ने तैयार किया है। शक्कर तालाब के बुनकरों ने करघे पर रेशमी जरी से यह बैज बनाकर गुजरात भेजा है। कमल के फूल वाले पांच हजार बैज पहली खेप में भेजे गए थे। 1500 बैज की दूसरी खेप सोमवार को भेजी गई। बैज बनाने वाले बुनकर मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना है कि वह भाजपा के लिए नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर उनके लिए काम करना चाहते हैं। उनका कहना है कि मोदी जाति-धर्म से ऊपर उठकर काम करने वाले देश के नेता हैं, इसलिए बुनकर उनके लिए पसीना बहाएंगे। वह 2019 के लोक सभा चुनाव के लिए भी कमल के फूल वाला बैज बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

शक्कर तालाब के बुनकर अजहरुद्दीन के साथ मिलकर करघे पर 15 से अधिक कारीगरों ने दो महीने की मेहनत के बाद कमल के फूल वाला 6500 बैज गुजरात चुनाव के लिए तैयार किया। अजहरुद्दीन ने बताया कि बीते 22 अक्तूबर को अपने काशी दौरे के समय उन्होंने पीएम को अपने हाथ का बनाया रेशमी जरी का कमल भेंट करने की इच्छा जताई थी लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा नहीं हो सका। फिर भाजपा नेता पुर्णेंदु उपाध्याय ने बुनकरों की भावना से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया। उसके बाद अजहरुद्दीन को गुजरात चुनाव के लिए कमल के फूल का बैज बनाने का आर्डर मिल गया। इस बैज में हरे, केसरिया रेशमी धागे की जरी के अलावा सफेद, हरे और केसरिया पत्थरों का भी इस्तेमाल किया गया है।
बुनकर अजहरुद्दीन ने बताया कि हम भाजपा से नहीं, लेकिन पीएम मोदी के विचारों से बहुत प्रभावित हैं। पीएम ने हिंदू-मुसलमान सबके लिए समान रूप से काम किया है। अगले लोकसभा चुनाव में हम लोग सिर्फ भाजपा के लिए ही बैज और अन्य चुनाव सामग्री बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें