फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार का वार्षिक चुनाव आज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल के सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं। सोमवार देर रात तक प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का जमावड़ा बनारस बार भवन से सटे मुख्य मार्ग पर लगा रहा। प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए कोई कोर कसर छोड़ते नजर नहीं आ रहे थे। इसके साथ ही चुनावी मठाधीश और रणनीतिकार अपने प्रत्याशियों का माहौल बनाने में जुटे रहे। जानकारों का कहना है कि सेंट्रल बार के अध्यक्ष और महामंत्री पद के चुनाव में प्रत्याशियों के बीच सीधा संघर्ष है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि मतदान में आजीवन सदस्य और पुराने सदस्य मिलाकर 6860 मतदाता भाग लेंगे। इनके लिए 16 टेबल से मतपत्र दिए जाएंगे और लगभग 150 बूथ बनाये गए हैं। भूतल और प्रथम तल स्थित सेंट्रल बार भवन में मतदान सुबह 10 से चार बजे तक पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा। सिविल कोर्ट परिसर से मतदाताओं को मतदान केंद्र भेजा जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है और लाइन लगाकर मतदाता जाएंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए 70 अधिवक्ता सहायक चुनाव अधिकारी बनाए गए हैं। 18 पद पर 68 प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर के छह पद पर निर्विरोध निर्वाचन होना है। मतदान पर नजर रखने के लिए एल्डर्स कमेटी के सदस्यगण राधेमोहन त्रिपाठी, अजय श्रीवस्तव, अशोक राय, महफूज आलम और सहयोगी संतोष सिंह के अलावा राधेलाल, इंद्रदेव मिश्र, राजेंद्र कुमार सिंह, सभाजीत सिंह, रामजन्म सिंह, सत्य नरायन द्विवेदी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ कैंट राकेश राय कैंट, शिवपुर और सारनाथ थाने की फोर्स के साथ ही पीएसी के जवानों के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें