फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दो अनारक्षित सीटों पर दिखा आधी आबादी का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चुनाव में आधी आबादी अपने बूते सिर्फ दो सीटों पर ही दम दिखा पाई। महिलाओं के लिए आरक्षित 30 सीटों के अलावा 40 अनारक्षित सीटों पर केवल दो महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। कांग्रेस की रेहाना ने जोल्हा वार्ड से और नरिया से सपा की कमला ने जीती है।
विज्ञापन

89 वार्डों में हुए चुनाव में 32 स्थानों पर महिलाएं पार्षद चुनी गई हैं। 32 में से सर्वाधिक 11 सीटें कांग्रेस के हिस्से में आईं हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा रही। भाजपा की 10 प्रत्याशी जीती हैं। सपा के हिस्से में सात सीटें आईं हैं। तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी काबिज हुईं हैं। लहरतारा वार्ड से किसमती देवी ने अकेले बसपा का परचम फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें