फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलें तो सिर्फ जीतने के लिए : अंजुम चोपड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जीवन में स्पर्धा बहुत जरूरी है, क्योंकि इसी से पता चलता है कि खुद में हमें और कितना सुधार करना है। केवल टाइम पास के लिए किसी स्पर्धा में प्रतिभाग न करें। खेलें तो सिर्फ जीतने के उद्देश्य से। शुक्रवार को आईआईटी बीएचयू के खेल समारोह स्पर्धा-2017 का उद्घाटन करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान पद्मश्री अंजुम चोपड़ा ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के खेल महोत्सव का आगाज खिलाड़ियों को मशाल देकर किया गया। इसके बाद विभिन्न संस्थानों से आईं टीमों ने मार्च पास्ट किया। साथ ही महामना पं. मदनमोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण किया गया। समारोह की विशिष्ट अतिथि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी शिखा पांडेय रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जब तक आप खेल को एन्जॉय नहीं करेंगे, उसे सीखना और सुधार करना मुश्किल होगा। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने कहा कि महिला खिलाड़ियों के लिए अब बहुत सी प्रतियोगिताएं हो रही हैं। अपने बेहतरीन प्रदर्शन से महिला खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव संगल, अधिष्ठाता असीम मुखर्जी, आरएस सिंह, शुभम दल्वी, महेश तेजावत, युगल अग्रवाल और प्रांजल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें