फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारों की भीड़, जाम से जूझा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीपावली के मद्देनजर सोमवार को बाजार में खरीदारी करने भीड़ उमड़ी तो पूरा शहर भीषण जाम से जूझता रहा। शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह 11 बजे से शुरू हुई जाम की समस्या रात 10 बजे के बाद भी खत्म नहीं हुई। पुलिस जाम की समस्या का समाधान कराने में पूरी तरह नाकाम रही। इस दौरान एंबुलेंसों में सवार मरीजों, स्कूली वाहनों में बैठे बच्चों सहित राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंडुवाडीह चौराहे से मुड़ैला-चांदपुर मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी के बीच सुबह से रात तक जाम लगता रहा। इसी तरह चांदपुर चौराहे से लहुराबीर चौराहे तक और भिखारीपुर में लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। वहीं, लंका चौराहा, सुंदरपुर चौराहा, संकटमोचन मोड़ से दुर्गाकुंड मंदिर, कमच्छा, रथयात्रा, सिगरा, फातमान, लहुराबीर, गोदौलिया, नई सड़क, चौक, मैदागिन, लहुराबीर, कबीरचौरा, विश्वेश्वरगंज, चौकाघाट, हुकुलगंज, पांडेयपुर, अर्दली बाजार सहित शहर के कई अन्य इलाके दिन भर जाम की चपेट में रहे। लोगों का कहना था कि धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर बाजार में उमड़ने वाली भीड़ का आकलन कर यदि रूट डायवर्जन और पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था की गई होती तो राहगीरों को परेशान न होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें