फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारनाथ में लाइट एंड साउंड सिस्टम पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से सारनाथ में प्रस्तावित लाइट एंड साउंड सिस्टम पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) ने रोक लगा दी है। विभाग का कहना है कि अनुमति तो लाइट एंड साउंड सिस्टम के लिए दी गई थी लेकिन पर्यटन विभाग मौके पर स्थायी निर्माण करा रहा था। प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं दी गई थी। मामले में एएसआई के महानिदेशक दिल्ली को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

यह मामला गुरुवार देर शाम को एएसआई के पुरातत्वविद् अधीक्षण नीरज कुमार सिन्हा के निरीक्षण के दौरान खुला। सिन्हा ने मौके पर देखा कि लाइट एंड साउंड सिस्टम के लिए चल रहे निर्माण स्थल पर पांच फुट का गड्ढा खोदा गया था। पूछने पर वहां मौजूद कर्मचारी इसका जवाब नहीं दे सके। इस पर निर्माण अनुबंध की फाइल मंगाकर उसका अध्ययन किया तो पता चला कि मौके पर कोई भी स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से काम बंद करा दिया। सिन्हा ने बताया कि पर्यटन विभाग और राजकीय निर्माण निगम को पत्र लिखकर पूछा गया है कि अनुबंध में अगर स्थायी निर्माण की अनुमति दी गई है तो वे संबंधित कागजात प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें