फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में हॉट ट्रेंड बना ‘कोल्ड शोल्डर’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ओल्ड इज गोल्ड कहें, या ये कहें कि फैशन का पुराना दौर खुद को जरूर दोहराता है। 80 के दशक के सबसे हिट ट्रेंड ने युवतियों को फिर से दीवाना बना रखा है। युवतियों में कोल्ड शोल्डर ड्रेेस का ट्रेंड सिर चढ़कर बोल रहा है। युवतियों से लेकर महिलाओं के वार्डरोब में कोल्ड शोल्डर ड्रेस की वैराइटी पहली पसंद बनी हुई है। पहनने से लेकर कैरी करने में आसान और ट्रेंडी तथा फैशनेबल होने के कारण इसकी मांग ज्यादा है।
विज्ञापन

कोल्ड शोल्डर वाले परिधान पहनकर आपके कंधे तो आकर्षक लगते ही हैं, साथ में मॉडर्न लुक नजर आता है। खास यह कि ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न ड्रेेस तक में ये छा गया है। बाजार में कोल्ड शोल्डर ड्रेसेज आपके बजट के हिसाब से उपलब्ध हैं। मध्यम वर्ग हो या फिर उच्च वर्ग सभी के लिए बाजार में यह आसानी से उपलब्ध है। बुटिक संचालिका ऐश्वर्या का कहना है कि ग्राहकों की मांग के हिसाब से 500 से लेकर चार हजार रुपये तक के कोल्ड शोल्डर टॉप उपलब्ध हैं।
आसानी से कर सकती है स्टाइल प्लान
फैशन डिजाइनर सरोजनी सिंह का कहना कि कोल्ड शोल्डर डिजाइन से आप आसानी से अपनी स्टाइल प्लान कर सकती हैं। यह स्टाइल पिछले साल भी ट्रेंड में था लेकिन इस बार समर और मानसून के दौरान कोल्ड-शोल्डर ड्रेस ने तेजी से पकड़ बनाई है। बताया कि घेरदार बांहों के कोल्ड शोल्डर टॉप को हमेशा अच्छी फिटिंग वाली जींस या स्कर्ट के साथ पहनें। फिटिंग वाला टॉप पहनना है तो इसके साथ पलाजो बेस्ट च्वाइस हो सकती है। लहंगे में क्राप टाप स्टाइल में तो कोल्ड शोल्डर का कोई जवाब नहीं है। इसे आप आफिस वियर में भी शामिल कर सकती हैं। बस इसके लिए कम कट वाले कोल्ड शोल्डर का चयन करना होगा। डिजाइनिंग एक्सपर्ट श्वेता का कहना है कि इसे हर बॉडी टाइप की युवतियां और महिलाएं ट्राई कर सकती हैं। कर्वी बॉडी के लिए यह परफेक्ट है। यह डिजाइन कर्वी और बस्टी दोनों टाइप की बॉडी के लिए है।
विज्ञापन

मिलती है हॉट लुक
अस्सी निवासी गृहिणी आरुषी और सीर निवासी छात्रा कृतिका का कहना है कि अगर आप हॉट लुक चाहते हैं और कंधों को ज्यादा दिखाना नहीं चाहते तो कोल्ड शोल्डर परफेक्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें