फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी में बिस्किट डुबो रही मासूम डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा थाना अंतर्गत चंदुआ छित्तूपुर में शनिवार को बाल्टी में भरे पानी में बिस्किट डुबो रही दो साल की मासूम मिष्ठी औंधे मुंह गिर गई और दम घुट जाने से उसकी मौत हो गई। घटना जानकारी में आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनोें ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बिहार का मूल निवासी चाट विक्रेता रिंकू चंदुआ छित्तूपुर में किराये के मकान में पत्नी और इकलौती बेटी मिष्ठी के साथ रहता था। बताया जाता है कि मिष्ठी बिस्किट लेकर खेल रही थी और उसकी मां घरेलू कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान पानी से भरी बाल्टी में बिस्किट डुबाने के दौरान मिष्ठी उसमें औंधे मुंह गिर पड़ी। थोड़ी देर बाद मां आई तो मिष्ठी को बाल्टी में औंधे मुंह गिरे पड़ी देखी तो शोर मचाते हुए दौड़ी लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। मां के शोर पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें