वाराणसी। चेहरे पर मुंहासे, डलनेस, आंखों के नीचे काले घेरे, इन सबके उपचार के लिए वीएलसीसी ने दो साल पहले डीएनए स्किन ट्रीटमेंट की शुरुआत की थी। अब जल्द ही ये हेड डीएनए भी शुरू करने जा रहा है। बालों का झड़ना, असमय सफेद सोना, डैंड्रफ आदि का उपचार हेड डीएनए टेस्ट के जरिए होगा। यह जानकारी वीएलसीसी की ब्यूटी मार्केटिंग मैनेजर सुष्मिता ने शनिवार को गांधीनगर स्थित सेंटर में दी। बताया कि डीएनए टेस्ट से इस समस्याओं की मूल वजहों का पता लगाया जा सकता है।
बताया कि हमारे शरीर व त्वचा संबंधी समस्याएं हमारे मेटाबॉलिज्म से जुड़ी हैं। अलग-अलग लोगों के डीएनए के अनुसार ही उनकी समस्याओं की वजहें अलग-अलग होती हैं। उसके अनुसार ही सटीक उपचार किया जा सकता है। इस दौरान वहां मौजूद ब्यूटी ब्लॉगर्स व क्लाइंट्स के सौंदर्य से जुड़े सवालों के जवाब भी उन्होंने दिए। बताया कि ऐसा नहीं है कि आप महंगे या ब्रांडेड कॉस्मेटिक्स इस्तेमाल करें तो वो आपकी स्किन को सूट ही करे। बालों के झड़ने की समस्या का नायाब ट्रीटमेंट है मेलोविटा जो कि सिर्फ वीएलसीसी में ही है। बताया कि बालों को शैंपू करने के बाद कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए। शैंपू सल्फेट फ्री और माइल्ड होना चाहिए। इस मौके पर सेंटर हेड प्रशंसा, पल्लवी आदि मौजूद रहीं।
ब्राइडल मेकअप में छाई ‘स्मोकी’ आंखें
ाराणसी। मुंबई के मेकअप आर्टिस्ट सुयश ने मेकअप के टिप्स दिए। फाउंडेशन, बेस, कंसीलर, कॉन्टूरिंग करने का तरीका बताया। बताया कि कई बार फाउंडेशन से सही चयन न करने के कारण मेकअप के बाद चेहरे पर धब्बे या फिर लाइनिंग नजर आने लगती है। इसके लिए हमेशा लाइटवेट फाउंडेशन इस्तेमाल करना चाहिए। मेकअप के बाद पसीने की समस्या भी होती है। इसके लिए हमेशा मैक बेस्ड फाउंडेशन इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर मॉडल्स के जरिए ब्राइडल और पार्टी व इवनिंग मेकअप को पेश किया गया। ब्राइडल मेकअप में उन्होंने आंखों के मेकअप को हाईलाइट किया था और उसे स्मोकी लुक दिया था। वहीं पार्टी मेकअप को ग्लिटर से हाईलाइट किया था। इसमें ग्रूम मेकअप को भी प्रदर्शित किया गया था। सुष्मिता ने बताया कि अब सिर्फ लड़कियां ही नहीं लड़के भी मेकअप करा रहे हैं। वीएलसीसी में आने वाले कस्टमर्स में 40 फीसदी पुरुष हैं जो मोटापा, बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए आ रहे हैं।