फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज में 50260 सीवर कनेक्शन पूरे, हकीकत में 25782 बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर व्यवस्था दुरुस्त और नए कनेक्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निगम के अफसरों को कई बार अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही लगातार जारी है। आलम यह है कि वरुणा पार क्षेत्र में कुल 50260 कनेक्शन किए जाने थे। दिलचस्प यह है कि अधिकारियों ने कागजों में सभी कनेक्शन करा भी दिए। लेकिन मौके पर स्थानीय लोगों से बातचीत की और जांच की गई तो पता चला कि अभी 25782 कनेक्शन करना बाकी है।
विज्ञापन

शासन स्तर की जांच समिति की नजर पड़ी तो यह खुलासा हुआ। अब जल निगम के अफसर कागजों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। वहीं, सीवर लाइन से शौचालय कनेक्शन के नाम पर कॉलोनियों की सड़कों और गलियों को खोदकर खराब कर दिया गया। कई मोहल्लों में सीवर सड़क पर बह रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, अधिकारियों की लापरवाही के कारण समय से काम पूरा नहीं होने से वरुणा पार क्षेत्र में सीवर लाइन योजना की लागत 98.31 करोड़ रुपये बढ़ गई है। प्रस्तावित कार्यों को 2012 में पूूरा किया जाना था। लेकिन यह 2021 में भी पूरी नहीं हो सकी। बता दें कि यह योजना केंद्र सरकार की है। जबकि इसका कार्यान्वयन राज्य सरकारों को कराना होता है।
कचरा भरने से जाम हुई नई लाइन
वरुणापार की नई सीवर लाइन की सफाई के लिए करीब 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। एसटीपी से पहले पाइप बिछा देने से जाम होने की समस्या हुई है। गोइठहां स्थित एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर रहा है। सीवर लाइन जाम होने से एसटीपी तक महज 50 एमएलडी (मीट्रिक लीटर प्रतिदिन) मलजल पहुंच रहा है जबकि एसटीपी की क्षमता 120 एमएलडी की है। ऐसे में न तो ट्रीट पानी का सही उपयोग हो पा रहा है और न ही जैविक खाद बन पा रही है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि सीवर सिस्टम के लिए करीब सात वर्ष पहले ही पाइप बिछा दी गई थी, जबकि एसटीपी का निर्माण अब हुआ। इस दौरान हजारों लोगों ने कनेक्शन कर लिया था तो दूसरी ओर प्रत्येक वर्ष बारिश में जलभराव के कारण पाइप जाम होती चली गई।
विज्ञापन

एक नजर में वरुणा पार की स्थिति
- 2007 में वरुणापार क्षेत्र में प्रस्तावित
-2009 से कार्य शुरू हुआ
- 309 करोड़ रुपये कुल बजट
- 142.5 किमी ब्रांच व मेन सीवर लाइन
- 2012 जून में पूरा करने का लक्ष्य
- 2021 तक काम नहीं हुआ पूरा
- 50260 सीवर कनेक्शन
- 25782 कनेक्शन करना बाकी
शासन से जो बजट मिला था उससे काम कराया जा रहा है। अब भी वरुणा पार क्षेत्र में 25782 घरों के कनेक्शन करने बाकी हैं। हम लोगों का पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। फिलहाल बारिश में यह काम पूरा नहीं होगा। -एके पुरवार, मुख्य अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें