फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चुनाव में मतदाता बनने के लिए 4842 शिक्षकों ने किया आवेदन, सबसे अधिक माध्यमिक के 3961

Fri, 14 Nov 2025 06:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शिक्षक विधायक और एमएलसी पद के लिए अगले साल चुनाव के दृष्टिगत शिक्षकों को नए मतदाता बनाने की कवायद पांच नवंबर तक की गई। इसमें अभी तक जिले से कुल 4842 शिक्षकों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षक विधायक और एमएलसी पद के लिए अगले साल चुनाव होना है। इसमें अब तक तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें एक वर्तमान में शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव भी शामिल हैं। इस चुनाव में वाराणसी खंड के आठ जिलों बनारस, गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, बरेली मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर हैं। 30 हजार मतदाता शिक्षक इसमें मतदान करते हैं। इसमें कुल 4842 शिक्षकों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरा है। आवेदन करने वालों में सबसे अधिक शिक्षक माध्यमिक के हैं।

विज्ञापन


डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत शिक्षकों को नए मतदाता बनाने की कवायद पांच नवंबर तक की गई। इसमें अभी तक जिले से कुल 4842 शिक्षकों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इनमें सबसे अधिक माध्यमिक में 3961, महाविद्यालयों के 529, मदरसा के 331 और जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के 16 शिक्षकों ने आवेदन किया है। डीआईओएस ने बताया कि अब इन आवेदनों की जांच की जाएगी, इसके बाद नए मतदाताओं की स्थिति का पता चलेगा।

माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शिक्षक विधायक और एमएलसी पद के लिए 2026 में चुनाव होना है। चुनाव की सारिणी अभी जारी नहीं हुई है। इसमें आठ जिले के 30 हजार शिक्षक मतदाता होंगे। इसके लिए तीनों प्रत्याशियों में से चेतनारायण सिंह, प्रमोद मिश्र और लाल बहादुर यादव मैदान में हैं। इन लोगों ने अभी से शिक्षकों से संपर्क करना शुरु कर दिया है। शिक्षक संघ बड़े पैमाने पर यह चुनाव कराता है वह प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में होता है। इसके लिए तैयारियां शुरु हैं। जल्द ही चुनाव की तिथि और पूरी सारिणी घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें