फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीजी की काउंसिलिंग में 48 अभ्यर्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को पीजी की काउंसिलिंग में पांच विषयों की विभागवार काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हुई। काउंसिलिंग में 48 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे जबकि आठ को प्रमाणपत्रों के अभाव में लौटा दिया गया। वहीं, एक छात्र को रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एमए मनोविज्ञान, संस्कृत, उर्दू, भूगोल और ड्रामा विषय की काउंसिलिंग हुई। इसमें 175 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। 127 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 118 सीटें अलॉट की गईं। काउंसिलिंग सेल के समन्वयक प्रो. केके सिंह ने बताया कि 118 अभ्यर्थियों में से 57 छात्र और 61 छात्राएं हैं। 15 सितंबर को पीजी की अंतिम काउंसिलिंग होगी। काउंसिलिंग पूर्ण होने के बाद बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए मेरिट को कम कर काउंसिलिंग प्रक्रिया होगी। स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में रिक्त सीटों पर मेरिट कम कर दाखिले के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। हरिश्चंद्र महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें