फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पुलिस की तत्परता से दक्षिण भारतीय युवक की जान बची

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी भेलूपुर की सक्रियता से बृहस्पतिवार को दक्षिण भारतीय एक युवक आत्महत्या नहीं कर सका और उसकी जान बच गई। युवक के परिजनों ने इसके लिए कमिश्नरेट की पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन


एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह को आंध्र प्रदेश से एक व्यक्ति ने सूचना दी कि काशी भ्रमण के लिए उसका एक दोस्त गया है। वह भेलूपुर थाना के पांडेय हवेली क्षेत्र स्थित किसी आश्रम में रुका हुआ है। उसके दोस्त ने फोन करके आत्महत्या करने जाने की बात कही है। अपने व्हाट्स एप स्टेटस पर भी वह आत्महत्या करने की बात लिखा है। सूचना के आधार पर सक्रिय हुए एसीपी भेलूपुर ने थानाध्यक्ष भेलूपुर राजेश सिंह और अस्सी चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा के साथ ही सभी फैंटम कर्मियों को उस व्यक्ति की खोज में लगाया। उसके मोबाइल की लोकेशन भी सर्विलांस की मदद से ट्रेस की गई। गंगा घाटों के किनारे खोजते हुए पुलिस ने युवक को पांडेय हवेली क्षेत्र से थोड़ी दूरी पर खोज निकाला। युवक ने बताया कि डिप्रेशन में आकर वह आत्महत्या करने के लिए सोचा था। इस पर पुलिस ने उसे समझाया और परिजनों से बात कराई तो उसने कहा कि अब वह ऐसी गलती नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें