फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिलों में 452 मुकदमे दर्ज: शाइन सिटी के निदेशक ने की 50 करोड़ की धोखाधड़ी, जांच से हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 22 Jan 2023 08:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शाइन सिटी के निदेशक आसिफ नसीम और प्रबंध निदेशक (एमडी) राशिद नसीम के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ वाराणसी के अलग-अलग थानों में 100 मुकदमे दर्ज हैं। लखनऊ में 300 और प्रयागराज में 50 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। गाजीपुर व सोनभद्र में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से वाराणसी के कैंट, सिगरा, मंडुवाडीह, आदमपुर और लंका थाने में दर्ज 80 मुकदमे की जांच ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई कर रही है।
विज्ञापन
शाइन सिटी का एमडी आसिफ नसीम - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई की अब तक की जांच में शाइन सिटी की बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। पता चला कि निदेशक आसिफ नसीम ने 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। फिलहाल, आसिफ नसीम से पूछताछ चल रही है। बताया जा रहा है कि धोखाधड़ी में मददगार कई सफेदपोशों के नाम सामने आएंगे। कई राज उजागर होंगे।  

विज्ञापन

शाइन सिटी के निदेशक आसिफ नसीम और प्रबंध निदेशक (एमडी) राशिद नसीम के साथ ही उनके अन्य सहयोगियों के खिलाफ वाराणसी के अलग-अलग थानों में 100 मुकदमे दर्ज हैं। लखनऊ में 300 और प्रयागराज में 50 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। गाजीपुर व सोनभद्र में एक-एक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से वाराणसी के कैंट, सिगरा, मंडुवाडीह, आदमपुर और लंका थाने में दर्ज 80 मुकदमे की जांच ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई कर रही है। इन दिनों ईओडब्ल्यू की वाराणसी इकाई पूछताछ के लिए आसिफ नसीम को वाराणसी लाई है। फिलहाल, वह जिला जेल में बंद है। 
ईओडब्ल्यू की अब तक की जांच के मुताबिक, दोनों भाइयों ने अपनी कंपनी का हेड ऑफिस लखनऊ और ब्रांच ऑफिस प्रयागराज व वाराणसी में खोल रखा था। लुभावने ऑफर के माध्यम से शाइन सिटी के संचालकों ने पूर्वांचल के करीब 500 लोगों के लगभग 50 करोड़ रुपये की ठगी की है। आसिफ नसीम ने ही करीब 120 बैंक अकाउंट खोल रखा था। प्रदेश स्तर पर पीड़ित लोगों की संख्या 2000 से ज्यादा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

शाइन सिटी मामले में गिरफ्तार मीरा श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
दुबई में है राशिद, घोषित है पांच लाख का इनाम
शाइन सिटी के निदेशक आसिफ नसीम के साथ ही कंपनी से जुड़े 70 लोगों को वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन एमडी राशिद नसीम अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। बताया जा रहा है कि पुलिस का शिकंजा कसने के बाद वह दुबई भाग गया। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। दुबई से ही कारोबार संचालित किया जा रहा है। अब इंटरपोल की मदद से राशिद नसीम की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।  पुलिस अफसरों के मुताबिक, शाइन सिटी के संचालकों की प्रयागराज स्थित 16 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) जब्त कर चुकी है। जांच जारी है। 

80 मुकदमों की जांच की जा रही है। इनमें से 25 मामलों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। अभी तफ्तीश जारी है। चार्जशीट के साथ मजबूत साक्ष्य दिए गए हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। धोखाधड़ी में जिसकी भी संलिप्तता उजागर होगी, वह बच नहीं पाएगा।
सुनील कुमार वर्मा, इंस्पेक्टर, ईओडब्ल्यू वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें