फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यातायात माह में 45 सड़क हादसे, 35 लोगों की मौत, 90 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हादसों में कमी के लिए हर साल नवंबर में जागरूकता के लिए यातायात माह मनाया जाता है। बावजूद जिले में लगातार हादसों की संख्या बढ़ गई है। बात करें बीते महीने कि तो हादसों और मौत की संख्या बढ़ी है। नवंंबर में 45 सड़क हादसे हुए हैं। जबकि औसतन प्रतिदिन एक मौत हुई है। तीन लोग प्रतिदिन घायल हुए हैं। ये सभी हादसे नियमों का पालन नहीं करने के कारण हुए हैं। 15 ऐसे बाइक सवारों की मौत हुई है, जो हेलमेट नहीं पहने थे। यदि लोग यातायात नियमों का पालन करते तो जान बच सकती थी। पुलिस विभाग की ओर से यातायात नियमों को तोड़ने पर सिर्फ चालान करके रस्म अदायगी की जाती है।
विज्ञापन

सर्विस लेन में वाहन खड़े होने से होते हैं हादसे
हाईवे के सर्विस लेन में वाहन खड़ा करने, ट्रैक्टर से सवारी ढोने के कारण ज्यादा हादसे होते हैं। नवंबर महीने के शुरुआत में हादसे कम हुए पर उसके बाद हादसों की बाढ़ आ गई। दो-तीन बड़े हादसों में तीन से चार लोगों की जान गई है। इस साल के शुरुआत में जनवरी और फरवरी में महाकुंभ स्नान के लिए सड़कों पर ज्यादा दबाव था। इस कारण खूब सड़क हादसे हुए थे।
मौत - 2025
जनवरी - 37
फरवरी-41
मार्च-26
अप्रैल-37
मई-40
जून- 33
जुलाई -18
अगस्त-24
सिंतंबर-24
अक्तूबर-30
नवंबर -35

केस-1
28 नवंबर को कछवां के कटका में कार सवार दो लोगों को टक्कर मारने के बाद खड़े ट्रेलर में टकरा गए। हादसे में कार सवार पिता-पुत्र सहित चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन

केस 2
29 नवंबर को राजगढ़ थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-सोनभद्र संपर्क मार्ग पर भावां बाजार के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से किशोर सहित दो की मौत हो गई।






यातायात माह में लोगों को नियमों के बारे में अवगत कराया गया। स्कूलाें में जागरुकता अभियान चलाया गया। लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की गई। नवंबर माह के लास्ट में दो-तीन बड़े हादसे होने से संख्या अधिक हुई है। ज्यादातर बाइक सवार हेलमेट न पहने होने के कारण हादसो में जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन


रणजीत तिवारी, प्रभारी यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें