फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया चुनाव प्रभावित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कांग्रेस ने भाजपा पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर कहा कि प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद भी भाजपा के बाहरी नेता व मंत्री होटल, गेस्ट हाउस और पदाधिकारियों के घरों में रुके हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसे स्थानों पर छापेमारी कर उन्हें लोकसभा क्षेत्र से बाहर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि पीएम नरेंद्र मोदी चुनाव के दौरान वाराणसी में ही रहेंगे। ऐसी स्थिति में अगर उनकी फ्लीट गुजरती है तो मतदाताओं को परेशानी होगी। अगर वह मतदान के दिन चुनाव प्रबंधन करना चाहते हैं तो इस पर आपत्ति नहीं है। लेकिन हम प्रधानमंत्री के पद प्रोटोकाल एवं सुरक्षा के आधार पर प्रयुक्त होने वाली फ्लीट के साथ भ्रमण की अनुमति पर आपत्ति दर्ज कराते हैं। इससे वह प्रतिबंधित प्रचार अवधि में भी रोड शो जैसी स्थिति खड़ी करेंगे। ऐसा उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान महज वोट देने के लिए जाने के अधिकार का प्रयोग करते हुए मणिनगर अहमदाबाद में किया था।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि मतदान के दिन वह लंबी फ्लीट व मार्गों पर आवागमन अवरोध के साथ पीएम के सुरक्षा मानकों के अनुरूप भ्रमण करते हैं तो मतदाताओं के स्वतंत्र मतदान में बाधा आएगी। इससे मतदान प्रभावित होगा। इस स्थिति में वैसे ही काफिले के साथ हमारे प्रत्याशी भ्रमण के लिए बाध्य होंगे और अनावश्यक टकराव की स्थिति बनेगी। प्रशासन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें