फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवी बीएचयू में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर में चल रहे केंद्रीय विद्यालय में छात्रों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। एक छात्र के अभिभावक ने प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षकों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कक्षा नौ के छात्र उत्कर्ष समेत चार छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई और उत्कर्ष के निलंबन से अभिभावक परेशान हैं। नगवां लंका निवासी प्रकाश नारायन श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में छात्रों को मारना, धमकियां देना आम बात हो गई है। जब इसका विरोध किया जा रहा है तो शिक्षक और प्रधानाचार्य अभिभावकों के साथ भी हाथापाई करने लग रहे हैं। मामले की जानकारी जब सार्वजनिक हुई तो विद्यालय प्रबंधन ने कक्षा नौवीं के छात्र उत्कर्ष श्रीवास्तव समेत चार छात्रों पर झूठे आरोप लगाकर लंका थाना पर शिकायत दर्ज करवाई है । साथ ही उत्कर्ष को निलंबित कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन के इस रवैये से छात्र डरे सहमे हैं। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में विद्यालय के मीडिया कोआर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह का आरोप बेबुनियाद है। ऐसा करके विद्यालय की साफ सुथरी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। किसी भी छात्र और अभिभावक के साथ किसी तरह का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें