फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदनोत्सव में फाग, नागा साधु झूमे साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। फागुन की पूर्णिमा पर विश्व भोजपुरी संघ की ओर से हरिश्चंद्र घाट के पास स्थित लाली घाट पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा के नागा छावनी में होली मदनोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें फाग गीतों पर नागाओं का तन-मन थिरकता रहा। गायन-वादन, ढोल मृदंग की संगत के बीच उड़ते अबीर-गुलाल से वातावरण शिवमय हो गया। गीतकार जीतेंद्र नाथ सिंह, बनारसी बाबू, डॉ. ब्रजेंद्र नारायण द्विवेदी, जागृति पांडेय, स्मृति पांडेय ने होरी, फाग, गारी, जोगीरा, कहरवा की शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि महंत परमानंद गिरी विशिष्ट अतिथि महंत पशुपतिगिरी और राजेंद्र सिंह रहे। संचालन जितेंद्रनाथ सिंह का रहा। स्वागत शिवशंकर सिंह ने किया। अध्यक्षता विश्व भोजपुरी संघ के महासचिव डॉ. अपूर्व नारायण तिवारी ने किया।
विज्ञापन

अभ्युदय संस्था की ओर से बुधवार को रामनगर स्थित पंचवटी में होली का जश्न मनाया गया। ढोल नगाडे़ संग अबीर गुलाल से एक दूसरे को लगाकर होली उत्सव का आनंद लिया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष चित्रकार डॉ. शारदा सिंह ने बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर अभ्युदय परिवार से कार्यक्रम संयोजक सुबोध राय, कोषाध्यक्ष भारती कुशवाहा, सुरेंद्र नाथ मौय्र, डॉ. भारती मिश्रा, सुनीति शुक्ला, अनुपमा पांडेय, मनीष गुप्ता, रेखा, डॉ. शशिदास, डॉ. शंकर दास, कौशल सिंह, नेहा, साधना, सोनी, काजल, अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें