फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामवर सिंह का जाना एक युग का अंत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरिष्ठ सामाजिक आलोचक नामवर सिंह का अस्थि कलश मणिकर्णिका घाट पर गंगा में प्रवाहित किया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यकारों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बुधवार को नामवर सिंह का अस्थि कलश अस्सी घाट पर लाया गया। वहां से परिजन कलश लेकर मणिकर्णिका के लिए रवाना हुए। धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरिष्ठ साहित्यकार के अस्थि कलश को मां जान्हवी को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

अस्थि कलश विसर्जन के दौरान पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि आलोचक नामवर सिंह का जाना एक युग के अंत के समान है। उनकी कार्यशैली और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद है। इस दौरान प्रजानाथ शर्मा, सीताराम केशरी, रामनगर पालिका चेयरमैन रेखा शर्मा, राघवेंद्र चौबे, चंचल शर्मा, गोविंद शर्मा, मीरा तिवारी, ओमशंकर शुक्ला, अरुण सोनी, फसाहत हुसैन, हसन मेंहदी, राकेशचंद्र, किशन यादव, अभिषेक चौरसिया, मित्तल साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें