फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल दे सकेंगे प्रायोगिक परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी जो किन्हीं कारणवश प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक और मौका दिया गया है। जिला स्तर पर पांच और छह मार्च को ऐसे परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में सात फरवरी से दो मार्च तक 150 केंद्रों पर चली बोर्ड परीक्षा के पहले जनवरी माह में ही प्रायोगिक परीक्षा कराई जा चुकी है। इसके बाद भी अगर ऐसे परीक्षार्थी हैं, जिनकी प्रायोगिक परीक्षा छूट गई है, उन्हें दो दिन का मौका मिला है। परिषद के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला स्तर पर अगर कोई ऐसे परीक्षार्थी हैं तो वह राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर पहुंचकर वहां नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रायोगिक परीक्षा दे सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि हालांकि अभी तक कार्यालय में किसी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन अगर किसी परीक्षार्थी की प्रायोगिक परीक्षा छूटी है तो वह क्वींस इंटर कॉलेज में अंतिम अवसर का लाभ उठा सकता है। इस बारे में विस्तृत जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें