फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स में 81 बेड के आईसीयू की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल के शताब्दी सुपर स्पेशलिटी कांप्लेक्स में 81 बेड के आईसीयू की सुविधा होगी। छह मंजिला इस कांप्लेक्स की हर मंजिल पर छह-छह और ऊपरी मंजिल पर 45 बेड का आईसीयू बनाया गया है। यहां आठ विभागों के मरीजों की ओपीडी 11 फरवरी से शुरू हो जाएगी। शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांप्लेक्स शुरू होने के बाद आईसीयू सुविधा के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पडे़ेगा।
विज्ञापन

430 बेड के इस कांप्लेक्स का 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि 200 करोड़ से बने कांप्लेक्स में रेफर मरीज देखे जाएंगे। ओपीडी पर्चा सहित अन्य जांच की फीस जमा करने में असुविधा न हो, इसके लिए एचडीएफसी बैंक के चार नए काउंटर भूतल पर बनेंगे। ओपीडी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए मरीज दो बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए जन औषधि केंद्र खोलने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा गया।
उन्होंने बताया कि दो से तीन माह के भीतर सभी संबंधित विभागाें के वार्ड भी कांप्लेक्स में स्थानांतरित हो जाएंगे। अस्पताल को नेशनल एक्रीडीशन बोर्ड फार हॉस्पिटल (एनएबीएच) से मान्यता दिलाने के लिए 17 फरवरी को बैठक होगी, जिसमें बोर्ड के सदस्य भी शामिल होंगे। इस दौरान उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें