फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से रुपये मांगने पर दो शास्त्री के पास जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विश्वनाथ मंदिर में टिकट लेकर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं से रुपये मांगना दो शास्त्रियों पर भारी पड़ गया। गुरुवार को शिकायत पर मंदिर प्रशासन ने आरोपित दोनों शास्त्रियों का पास जब्त कर फटकार लगाई है। आरोपी शास्त्रियों ने श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार के लिए क्षमा भी मांगी, लेकिन श्रद्धालु बाबा का अभिषेक किए बिना ही लौट गए।
विज्ञापन

गुरुवार को कर्नाटक के रहने वाले एनके जाधव अपने साथियों के साथ दर्शन के लिए विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में शास्त्री राकेश तिवारी और संदीप मिश्रा ने उनसे दर्शन के नाम पर रुपये मांगे। जाधव ने कहा कि उनके पास टिकट है तो फिर उन्हें रुपये क्यों दें। इस बात पर मामला बढ़ने लगा। इसके बाद जाधव बिना दर्शन किए लौट गए और मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम लिखित शिकायत की। मंदिर प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शास्त्री राकेश तिवारी व संदीप मिश्रा को बुलाया और पास जब्त कर लिए। दोनों को फटकार भी लगाई। आरोपी शास्त्रियों ने श्रद्धालु से दुर्व्यवहार के लिए क्षमा भी मांगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले ऐसे ही मामले का सामना प्रवासी भारतीयों को करना पड़ा था, तब मंदिर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद हरियाणा से साथियों के साथ पहुंचे जगदीश राव से भी दर्शन के नाम पर रुपयों की वसूली की गई थी। शिकायत के बाद भी किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें