फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्य और शुभ योग में मनेगी वसंत पंचमी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। माघ शुक्ल की पंचमी को वसंत पंचमी के रूप में जाना जाता है। इसे श्रीपंचमी भी कहा जाता है। वीणावादिनी मां सरस्वती की स्तुति का यह पर्व अबकी 10 फरवरी को मनाया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं। शनिवार नौ फरवरी को दिन में 8 बजकर 55 मिनट से पंचमी लग रही है, जो रविवार 10 फरवरी को दिन में नौ बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि मिलने के चलते इस बार वसंत पंचती 10 फरवरी को मनायी जाएगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्रा ने अनुसार साध्य योग रविवार को दिन 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। उसके बाद शुभ योग लग जायेगा। साध्य योग भविष्य में अच्छी संभावनाओं की ओर संकेत करने वाला योग है और पूर्ण शुभ फल प्रदान करता है। इसमें सफलता कुछ विलंब से प्राप्त होती है, परन्तु सफलता अवश्य मिलती है। शुभ योग में संपन्न किये जाने वाले कार्य लोक में प्रसिद्धि देते हैं। राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक और वैज्ञानिक कार्यों के लिए यह योग बड़ी ही अनुकूल स्थितियां निर्मित करता है। भगवती सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं और हमेशा शास्त्र ज्ञान के देने वाली हैं। इसलिए इस दिन इनका पूजन फलदाई होता है। पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 6.39 से 8.10 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें