वाराणसी। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत बुधवार को वसंत कन्या महाविद्यालय और आर्य महिला पीजी कालेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण, स्वच्छता के प्रति लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। रैली कमच्छा, भेलूपुर, होते हुए संकुलधारा पोखरा पहुंची, जिसके बाद छात्राओं ने पॉलिथीन के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए अखबार के बने थैले वितरित किए। वहीं आर्य महिला पीजी कालेज चेतगंज की गंगा वादिनी इकाई ने दरभंगा घाट पर मतदाता जागरूकता के तहत रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें स्वयंसेविकाओं ने रंगोली द्वारा स्वच्छता, सांप्रदायिकता आदि विषयों को प्रदर्शित किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान युक्ति गोयल, द्वितीय स्थान- दीक्षा भिक्षा टीम व तृतीय स्थान- बरनाली राम टीम रही। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश सिंह, ज्योति, अंजली, संयुक्ता,सोनाली, तृप्ति, आदि मौजूद रहे।