फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथे सजा चंदन, गले माला तो अपनों ने बच्चों को दुलारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के आगमन हाल में अतिथियों के माथे पर बच्चों ने तिलक लगाया। फिर आरती उतारी और गले में माला पहनाई तो अभिभूत होकर मेहमानों ने बच्चों को दुलारा। बच्चों के साथ सेल्फी भी ली। शाम को इंडोनेशिया से आए दल ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से लेकर टेंट सिटी तक प्रवासी भारतीयों के स्वागत का भव्य इंतजाम किया गया है। शनिवार को मेहमानों के स्वागत के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय मेजबान और टूर एजेंसी के लोग भी पहुंचे। सनबीम स्कूल और एसएमएस के छात्र-छात्राएं भी स्वागत में लगे थे। प्राथमिक विद्यालय सगुनहा व उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर के बच्चों ने भी पुष्प गुच्छ देकर मेहमानों का स्वागत किया। दो सौ मेहमानों को टेंट सिटी के विभिन्न कॉटेजों में ठहराया गया है। अन्य मेहमान शहर के विभिन्न होटलों और स्थानीय मेजबानों के यहां ठहरे हैं।
वहीं, इंडोनेशिया से आए 23 प्रवासी भारतीय शनिवार शाम गेट नंबर चार से बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। छत्ताद्वार पर बातचीत में उन्होंने कहा कि पहली बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर हम लोग अभिभूत है। हमारा जीवन सफल हुआ। ऐसा होगा यह कभी सोचा नहीं था। दल में पंडित भंडारण, आई वायन, मेप पेफी, गंडावती, पुष्पावती, जी. अस्थाना और देंदी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

मेहमानों की अगवानी के लिए सुबह आठ बजे से ही एसडीएम पिंडरा, सीओ पिंडरा, एयरपोर्ट निदेशक, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सहित एयरपोर्ट के अन्य अधिकारी लगे रहे। शाम को डीएम और एसएसपी भी एयरपोर्ट पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर प्रवासी मेहमानों के लिए हेल्प डेस्क रविवार से काम करना शुरू कर देगी। यहां प्रवासियों को शहर से जुड़ी सभी जानकारियां और उनकी सुविधा के लिए इंतजाम की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें