वाराणसी। प्रतिबंध के बावजूद शहर में चाइनीज मंाझे की बिक्री में जारी है। सोमवार को जैतपुरा पुलिस ने सरैया में छापेमारी कर दो क्विंटल चाइनीज मांझा बरामद किया और तीन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों का चालान कर दिया गया।
सरैया क्षेत्र में पुलिस को चाइनीज मांझा एकत्र कर रखे जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर इंस्पेक्टर जैतपुरा विजय कुमार चौरसिया ने छापेमारी की। इंस्पेक्टर जैतपुरा के अनुसार गिरफ्त में आए आरोपियों की शिनाख्त बटलोहिया के अमजद, हनुमान फाटक के रियाज और सरैया के मेराज के तौर पर हुई है। पूछताछ में तीनों ने बताया कि वो खिचड़ी पर बेचने के लिए इलाहाबाद से चाइनीज मांझा लाए थे। बरामद मंझा हीरो, मोनो काइट, फाइटर, सेवन स्टार आदि बताए गए हैं।