फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में खर्चों की स्पेशल आडिट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में पिछले तीन साल के भीतर अलग-अलग मदों में हुए खर्चों की जांच शुरू हो गई है। इसमें क्रय समिति की ओर से वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 18-19 के दौरान खरीदे जाने वाली दवा, उपकरण आदि को जांच के दायरे में रखा गया है। सोमवार को दोपहर बाद आडिट विभाग की एक टीम चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय पहुंची और इस बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों के इलाज मद में हर साल स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दो लाख रुपये प्रति बेड की मद से अनुदान मिलता है। इसमें उन्हें नियमानुसार मरीजों को दवा, इंजेक्शन, भोजन आदि सुविधाएं भी मिलने का प्रावधान है। हालांकि अस्पताल में दवाएं तो खरीदी जाती हैं लेकिन सभी मरीजों को समय से नहीं मिल पाती हैं, लिहाजा उन्हें मजबूरी में बाहर से खरीदना पड़ता है। पिछले दिनों भी यही हुआ। चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा ने स्टोर रूम का निरीक्षण किया तो यहां ऐसी दवाएं, इंजेक्शन मिलीं जिनकी एक्सपायरी डेट नजदीक थी, ऐसे में सभी विभागों को उन्हें भिजवाया गया, जिससे कि मरीजों को मिल सके।
अस्पताल पहुंची आयुष्मान की टीम, जानी सुविधाएं
आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली से चार सदस्यीय टीम सोमवार को बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र से मुलाकात कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान सदस्यों ने पर्चा काउंटर के पास बने आयुष्मान कक्ष, उमंग फार्मेंसी के पास बने आयुष्मान काउंटर को भी देखा। चिकित्सा अधीक्षक ने अब तक हुए इलाज, जांच, ऑपरेशन आदि के बारे में बताया। अस्पताल में बुधवार तक रहकर टीम के सदस्य चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ को योजना के बारे में प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें