फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपना अखबार खुद बनाएं’ की विजेता बनीं शिवांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्कूली बच्चों में अखबार पढ़ने, उसके प्रकाशन से लेकर, समाचारों के चयन और अखबार में उन खबरों को उचित स्थान देने की समझ विकसित करने के लिए अमर उजाला ने बच्चों के बीच ‘अपना अखबार खुद बनाएं’ प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता में बच्चों ने अखबार के पहले पृष्ठ का ले-आउट तैयार किया।
विज्ञापन

रामनगर स्थित श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा के बीच कराई गई प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ ले-आउट के लिए शिवांगी राठौर को प्रथम चुना गया। दूसरे स्थान पर वर्षा तिवारी और तीसरे स्थान पर साक्षी मौर्या चयनित हुईं। सांत्वना पुरस्कार के लिए फलक खानम और पूजा आनंद चुनी गईं। विजेताओं का चयन बीएचयू दृश्य कला संकाय के एप्लाइड आर्ट्स के हेड प्रो. हीरालाल प्रजापति ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें