फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के दुरुपयोग पर कांग्रेस ने मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के शासन में शिक्षण संस्थानों के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाकर शुक्रवार को कांग्रेस की जिला और महानगर इकाई ने मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और शैक्षणिक माहौल को राजनीति से मुक्त रखने की मांग की।
विज्ञापन

वरुणा पुल से मुख्यालय तक मार्च के बाद कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद बनारस के विश्वविद्यालयों को कार्यालय की तरह प्रयोग कर रहे हैं। बनारस में राम मंदिर के लिए योजनाएं और रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस ने देश में कई साल शासन किया लेकिन शिक्षण संस्थाओं की स्वायत्तता को सर्वोपरि रखा। पार्टी के हित में इनका इस्तेमाल कभी नहीं किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़कों तक लड़ाई लड़ेगी। महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी ने शिक्षण संस्थानों पर राजनीतिक दबाव की बात कही। इस दौरान मंडलीय प्रवक्ता शैलेंद्र सिंह, सतीश चौबे, डॉ. प्रमोद पांडेय, प्रभुनाथ पांडेय, बैजनाथ सिंह, शिव प्रकाश सिंह, त्रिभुवन पांडेय, राम सनेही पांडेय, सहाबुद्दीन लोदी, काशीनाथ गिरि, गिरीश चंद्र पांडेय और रामसुधार मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें