चौबेपुर। क्षेत्र के लटौनी गांव में पांच वर्ष में रकम दूना करने के नाम पर कोलकता कोलवेयर आई कोल नामक कंपनी बनाकर करीब 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। इस मामले शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी पिंडरा सुरेंद्र नाथ यादव को लोगों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
गांव के लोगों को बताया कि इस कंपनी में पांच वर्ष में रुपये दोगुना हो जायेगा। इसमें लटौनी गांव के चंद्रबली ने ढाई लाख रुपये, आशा देवी 80 हजार, राजेंद्र प्रसाद 80 हजार रुपये, सोना देवी 20 हजार, मुन्ना गुप्त 50 हजार के साथ सैकड़ों लोगों ने रुपये जमा किए। जब पांच वर्ष पूरा हो गया तो कंपनी पैसे देने में हीलाहवाली करने लगी। शुक्रवार की दोपहर गांव के पूर्व प्रधान स्वतंत्र मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने क्षेत्राधिकारी पिंडरा सुरेंद्र नाथ यादव से मिलकर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। सीओ पिंडरा ने चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।