फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजातालाब में जनसभा स्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजातालाब स्थित रेलवे के पेरिशिबल कारगो सेंटर और जंसा स्थित मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। भाजपा के मिशन 2019 के मद्देनजर प्रधानमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि राजातालाब में ही पीएम की जनसभा होगी। यहां हेलीपैड बनाने की भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। यही से पीएम विरोधियों पर निशाना साधेंगे। पीएम 14 जुलाई की शाम आजमगढ़ से यहां आएंगे। दीनदयाल हस्तकला संकुल में प्रबुद्धजनों से मुलाकात के अलावा पदाधिकारियों और संगठन के लोगों से मुलाकात करेंगे। यही से करोड़ों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। काशी वासियों को सौगात देने के बाद वापस डीरेका चले आएंगे। यहां रात्रि विश्राम के बाद 15 जुलाई को राजातालाब में जनसभा को संबोधित करने के बाद मिर्जापुर जाने की भी चर्चा है। राजातालाब की जनसभा में पीएम के संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं के अलावा काशी क्षेत्र के 15 जिलों के कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए वहां तैयारियां शुरू हो गई है। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, आलोक श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, राजेश राजभर, प्रेमशंकर पाठक, राजू प्रजापति, शिव आसरे विश्वकर्मा, गोलू, रामचंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें