फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बच्चों को जबरन ऑटो में बैठा रहे तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिटी रेलवे स्टेशन के समीप रविवार की शाम आठ बच्चोें को ऑटो में जबरन बैठा रहे तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बच्चों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दे दी है। हिरासत में लिए गए तीनोें लोगों ने बताया कि वो बच्चों को वेद पढ़ाने के लिए बिहार से चेन्नई ले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बच्चों के अभिभावकों के आने पर उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सिटी रेलवे स्टेशन के समीप कुछ बच्चों का शोरगुल सुन मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर जैतपुरा विजय चौरसिया मौके पर पहुंचे तो उन्हें बच्चों ने बताया कि बिहार से ट्रेन में बैठा कर उन्हें मुगलसराय लाया गया। इसके बाद मुगलसराय से उन्हें ऑटो मेें बैठाकर सिटी रेलवे स्टेशन लाया गया। सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर बच्चे और आगे ना जाने की बात कहते हुए शोर मचाने लगे। इंस्पेक्टर जैतपुरा ने बताया कि हिरासत मेें लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है। बच्चों की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच की है। बच्चों के अभिभावकों के आने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें