फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात किलोमीटर की सड़क पर 17 ब्रेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सड़क मानकों को ताक पर रखकर रखने की बानगी देखनी हो तो ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग बिल्कुल सटीक है। जिला मुख्यालय को वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग को जोड़ने वाले तकरीबन सात किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर 17 ब्रेकर बना दिए गए हैं। खास बात यह कि इनमें से ज्यादातर ब्रेकर खतरनाक अवस्था में हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बनते हैं।
विज्ञापन

सूबे में योगी सरकार बनने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इस सड़क को गड्ढामुक्त कराया। इसके बाद इसे नए सिरे से बनाया गया। लेकिन ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार से लालानगर टोल प्लाजा के समीप वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर मिलने वाली इस सड़क पर जगह-जगह मनमाने ढंग से ब्रेकर बना दिए गए हैं। इससे सड़क पर आने वाले जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर ब्रेकर बनाने को लेकर हाईकोर्ट ने भी गाइडलाइन तय की है, लेकिन यहां उसका ध्यान भी नहीं रखा गया। गांव के कुछ लोग जबरन ब्रेकर बनवा दिए हैं। लिहाजा राजापुर, चकवा, डभका, लालानगर आदि गांवों समेत कुल 17 ब्रेकर इस मार्ग पर बना दिए गए हैं। इससे आने-जाने वालों में रोष है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राकेश कुमार ने कहा कि गांवों के कुछ लोग जबर्दस्ती इस तरह के ब्रेकर बनवा लेते हैं। ऐसे ब्रेकरों का निर्माण मानक का उल्लंघन है। इस संबंध में समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें