वाराणसी। कैंट और चौक थाने की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया। गिरफ्त में आए आरोपियों की तलाश कैंट और चौक पुलिस कर रही थी।
कैंट थाना क्षेत्र के मिंट हाउस चौराहा के समीप सोमवार की रात चेकिंग के दौरान भोजूबीर क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाला धर्मेंद्र राजभर डेढ़ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर कैंट राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि धर्मेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट सहित अन्य आरोपों में 18 मुकदमे दर्ज हैं। उधर, चौक क्षेत्र से पुलिस ने हौजकटोरा के सोनू चंदापुर के शाहरुख को 80 पुड़िया हेरोइन और दो हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर चौक राहुल शुक्ला ने बताया कि दोनों घूमकर हेरोइन बेचते थे।