ज्ञानपुुर। कृषि विभाग की ओर से बुधवार को घरांव स्थित कृषि विभाग के सभागार में किया गया। इसमें किसानों को पैदावार बढ़ाने के उपाय बताने के साथ जैविक खेती के बारे में जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल ऋण मोचन पोर्टल बंद हो गया है। वहीं, किसानों को मछली पालन समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।
आयोजन में किसानों से कृषक पंजीकरण कराने की अपील की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरबी मौर्य ने पशुओं को टीका लगवाने की जानकारी दी। किसानो के सार्टेन सीमेन की मांग पर जल्द ही उसको उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं कृषि विशेषज्ञो ने किसानों को खेत खाली नहीं छोड़ने की सलाह दी। मत्स्य सहायक निदेशक राजीव कुमार ने बताया की तालाबों का सुुधार कार्यक्रम चल रहा है। इसमें जून में मत्स्य की नर्सरी डाली जाएगी। इसके लिए योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अनुदान का 40 फीसदी देय होगा। सहायक अभियंता विद्युत ने सौभाग्य योजना के तहत किसानों को मुफ्त कनेक्शन के बारे जानकारी दी। किसान अरुणेंद्र चौबे की अकोढ़ा फीडर से जर्जर विद्युत तार बदलवाने की मांग पर सहायक अभियंता विद्युत विभाग ने कहा कि अवर अभियंता से इस्टीमेट मांगा गया है। जर्जर तार को जल्द ही बदलवाया जाएगा। अंत में किसान योजना के संचालक दुर्गा प्रसाद पाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।