फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों-पिछड़ों को आर्थिक आधार पर मदद मिले0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय समाज पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष महादेव जगरनाथ जानकर ने कहा कि दलितों-पिछड़ों को आर्थिक आधार पर मदद मिलनी चाहिए। ऐसा होने पर ही गरीबों और शोषितों को उनका हक मिल पाएगा। सपा और बसपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियों ने लोहिया और आंबेडकर के नाम का इस्तेमाल कर सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बनारस दौरे पर आए महाराष्ट्र के पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री जानकर चांदपुर स्थित कार्यालय में ‘अमर उजाला’ से बातचीत कर रहे थे। कहा, भारत बंद के नाम पर हिंसा निंदनीय है। विपक्ष ने सिर्फ राजनीतिक हित साधने के लिए आंदोलन को हवा दी और हिंसा फैलाई। स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श बताते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की योजना 10 सीटों पर चुनाव लड़ने की है। इसकी तैयारी की जा रही है।
कहा, पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस गठबंधन धर्म बखूबी निभा रहे हैं। दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार के कामकाज से जनता खुश है और लोकसभा चुनाव में एनसीपी समेत अन्य विपक्षी दलों को करारा जवाब मिलेगा। बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के तहत उनकी पार्टी ने छह सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। दो सीटों पर विजयी हुई थी। पार्टी के मौजूदा समय 97 जिला पंचायत सदस्य हैं। पार्टी-संगठन का विस्तार कर्नाटक में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें