फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में आई कमी, किसानों की बढ़ी चिंता0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुरवा हवा के चलते इस समय तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इससे तेज आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है। इसको लेकर किसानों में चिंता काफी बढ़ गई है। वैज्ञानिकों की चेतावनी अगर सही हुई तो काफी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने छह-सात और आठ अप्रैल को बारिश की चेतावनी जारी हुई है। वहीं पुरवा हवा भी चल रही है। एसे में तापमान में गिरावट तो आ गई है, लेकिन किसानों की चिंता काफी बढ़ी हुई है। किसानों का कहता है कि अगर इस समय बारिश हुई तो सारी मेहनत मिट्टी में मिल जाएगी। इसलिए किसान भी अपनी फसलों को बचाने में जुटे गए है। मौसम में हुए बदलाव के चलते अधिकतम और न्यूनतम पारा गिर गया है। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक निजात मिली है। गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम भी 26 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम पारा 38 पर वहीं न्यूनतम पारा 25 डिग्री पर आ गया है। हालांकि हवा की गति गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को काफी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें