फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अपनी रिपोर्ट दें अधिकारी0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में सड़कों की चौड़ाई कम है। दोे पहिया वाहनों की संख्या काफी अधिक है। इस हिसाब से कुछ दिनों में बनारस की सड़कों पर चलना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए सभी अधिकारी अपनी- अपनी कार्य योजना तैयार करके दो माह में अपनी रिपोर्ट सौंपे। इसके बाद उन पर अमल कराने का काम किया जाएगा। यह निर्देश कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने गुरुवार को सिटी मोबेलिटी प्लान के तहत आयोजित कार्यशाला के दौरान दी। इसमें कमिश्नर ने जनसामान्य को जाम की समस्या से निजात दिलाने के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को कमिश्नरी सभागार में आयोजित आईटीडीसी एवं स्मार्ट सिटी के संयुक्त कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि शहर के अंदर लोगों को पैदल चलने के लिए सड़कों के किनारे फुटपाथ नहीं है जिसे बनाने की आवश्यकता है। यातायात को सुगम बनाने के लिए महानगर बसों के संचालन आदि की संभावना पर विचार करने को कहा। कार्यशाला में बताया कि शहर में 70 से 80 फीसदी लोग पैदल दो पहिया वाहनों का प्रयोग करते हैं। इसलिए आने वाले समय में होने वाली परेशानियों को दूर करन के लिए वर्तमान में ही प्लानिंग करन की आवश्यकता है। इसके अलावा शहर की किन सड़कों पर केवल पैदल चलने की व्यवस्था की जाएगी, वहीं किन सड़कों पर मिटी बसें और कहां पर पार्किंग की जाए। इसके लिए कार्य योजना तैयार करन की जरूरत है। उन्होंने दो माह के भीतर दोबारा होने वाली कार्यशाला तक अपनी-अपनी प्लानिंग को देने के लिए कहा। कार्यशाला में नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, वीसी वीडीए राजेश कुमार, निदेशक एयरपोर्ट, एसपी ट्राफिक सुरेश चन्द्र रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें